BHILWARA

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा तस्करी प्रकरण का वांछित 50 हज़ार का हार्डकोर तस्कर ईनामी आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। जिला स्पेशल टीम डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के ईनामी हार्डकोर तस्कर को जोधपुर से धर दबोचा है । यह वही आरोपी है, जिसने पिछले साल कारोई थाना क्षेत्र में 392 किलो डोडा चूरा परिवहन करते समय पुलिस की नाकाबंदी पर फायरिंग कर फरार हो गया था।

हमीरगढ़ थानाधिकारी संजय गुर्जर एवं डीएसटी प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि बीते साल 10 अक्टूबर को कारोई थाना क्षेत्र में एजीटीएफ टीम जयपुर की सूचना पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठे आरोपी जोधपुर निवासी मनोहर विश्नोई और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए गाड़ी भगा दी थी। पीछा करने पर स्कॉर्पियो तो बरामद हो गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। तलाशी में वाहन से 392 किलो 57 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया था। इस मामले में एक आरोपी राकेश जाखड़ गिरफ्तार हुआ था, जबकि मनोहर विश्नोई फरार चल रहा था। जिसकी तलाश की जा रही थी ।

डीएसटी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार 8 दिन तक परंपरागत पुलिसिंग का सहारा लिया। टीम ने आरोपी के गांव और उसके आने-जाने वाले रास्तों पर गहन निगरानी रखी। जानकारी मिली कि मनोहर विश्नोई हफ्ते में केवल एक बार रात के समय लाइट बंद करके मोटरसाइकिल से घर आता-जाता है।
20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आरोपी मोटरसाइकिल से गांव जोलियाली की ओर निकला। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोहर पुत्र घेवर राम विश्नोई निवासी दड़ी की ढाणी, थाना झंवर, जोधपुर बताया।

पुलिस ने बताया है की मनोहर कुख्यात तस्कर है । जो कई मामलों में वांछित है और उस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!