BHILWARA

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के आसार:प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम, राजनीतिक नियुक्तियों और सरकार के कामकाज पर भी चर्चा संभव


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएमओ ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। वहीं पीएम मोदी से सीएम की मुलाकात के बाद प्रदेश में भी जल्द मंत्रिमंडल फेरबदल होने के कयास तेज हो गए हैं।


माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियों और सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई है। कुछ दिन पहले गुजरात में अप्रत्याशित रूप से पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा लेकर नए सिरे से फेरबदल किया गया था।

[metaslider id=”6401″]



सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा
सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को 15 दिसंबर को दो साल पूरे होने वाले हैं। सोमवार को पीएम आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। सीएम ने पीएम मोदी को सरकार के कामकाज की जानकारी दी। राज्य सरकार 10 दिसंबर को पहला ‘राजस्थानी प्रवासी दिवस’ आयोजित करने जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से इसकी जानकारी और न्योता भी पीएम मोदी को देने की बात सामने आ रही हैं।

[metaslider id=”6448″]



तीन महीने में तीसरी मुलाकात
सीएम भजनलाल शर्मा की तीन महीने में पीएम मोदी से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई को दिल्ली के संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। वहीं तब इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पीएम मोदी से मिली थीं।

इसके बाद पीएम मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आए थे। यहां वे ओपन जीप में सवार होकर सभा स्थल पहुंचे थे। उनके साथ जीप में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी सवार थे।

इस दौरान मंच पर पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के बीच हुई मुलाकात के वीडियो की भी खूब चर्चा रही थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!