BHILWARA

बिहार चुनाव में गहलोत-पायलट कांग्रेस के स्टार प्रचारक:बीजेपी की लिस्ट में प्रदेश के नेता शामिल नहीं; दोनों पार्टी का राजस्थानी मूल के वोटर्स पर फोकस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों में राजस्थान के 3 नेताओं को भी शामिल किया हैं। इनमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस कम्युनिकेशन सेल इंचार्ज पवन खेड़ा का नाम शामिल हैं।


अशोक गहलोत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। गहलोत महागठबंधन की तरफ से चुनावी रणनीति और समन्वय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

[metaslider id=”6401″]



वहीं बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में प्रदेश के नेताओं को तवज्जो नहीं दी हैं। इसके बावजूद कई नेता और मंत्री बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दोनों पार्टियों को राजस्थान मूल के वोटर्स पर फोकस हैं।


कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ये भी शामिल
कांग्रेस स्टार प्रचारकों में राजस्थान के तीन नेताओं के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल,भूपेश बघेल दिग्विजय सिंह,अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरू, सुखविंदर सुक्खू, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद,अखिलेश प्रसाद सिंह,पप्पू यादव,रंजीत रंजन के नाम हैं।


साथ ही कन्हैया कुमार, मनोज राम, अल्का लांबा,इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी,अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय स्टार प्रचारकों में हैं।

[metaslider id=”6448″]



राजस्थान मूल के वोटर्स पर फोकस
वहीं बीजेपी दिवाली से पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी ने राजस्थान से किसी भी नेता को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। इसके बावजूद प्रदेश के कई बीजेपी नेता और मंत्री बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

हालांकि किसी भी नेता का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत सहित कई बीजेपी नेता बिहार चुनावों में प्रचार में लगे हैं।


राजस्थान के बीजेपी नेता प्रवासी राजस्थानियों पर फोकस कर रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ और उनके साथ के नेता ग्रुप्स में प्रवासी राजस्थानियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। राजस्थानी वोटर्स पर एरिया वाइज फोकस करके रणनीति बना रहे हैं।


गहलोत कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर
अशोक गहलोत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। गहलोत के साथ राजस्थान कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम बिहार में लगी है। राजस्थान से गए कांग्रेस नेता भी बिहार में रह रहे राजस्थानी मूल के लोगों से मिल रहे हैं। राजस्थान मूल के व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!