BHILWARA

गौवंश पर क्रूरता व गौसेवक के साथ मारपीट के विरोध में बालाजी गोवंश सेवा समिति व गौ सेवा टीम जीव रक्षण ने सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ग्राम सरदारपुरा (अरनिया घोड़ा) में एक गौवंश के साथ बर्बरता की घटना और गौसेवकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में आज बालाजी गोवंश सेवा समिति व गौ सेवा टीम जीव रक्षणम के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ के नेतृत्व में दिया गया।ज्ञापन में बताया गया कि 13 जुलाई रविवार को सरदारपुरा गांव में एक निर्दोष गौवंश को बेरहमी से पीटा गया, उसकी नाक में लोहे का तार डालकर क्रूरता की गई। जब एक गौसेवक ने इस अत्याचार का विरोध किया, तो गांव के दो असामाजिक तत्वों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी माता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।बालाजी गोवंश सेवा समिति के अध्यक्ष खुश राज वैष्णव और गौ सेवा टीम जीव रक्षण के अध्यक्ष सुमित कुम्हार ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर गौवंश प्रतिशोध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की।

समिति के सचिव लक्ष्मण जांगिड़ और नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे गौभक्तों की भावना आहत हुई है।विश्व हिंदू परिषद के सहप्रांत प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर के हजारों गौभक्त थाने का घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में शामिल विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, बालाजी गोवंश सेवा समिति के अध्यक्ष खुश राज वैष्णव, गो सेवा टीम जीवरक्षण के अध्यक्ष सुमित कुम्हार ,सचिव लक्ष्मण जांगिड़, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, गौभक्तों में हनुमान धाकड़ (हिंदू जागरण मंच), विष्णु शर्मा (तहसील अध्यक्ष), राघव प्रताप सिंह, महावीर गुर्जर, लोकेश गुर्जर, राहुल धाकड़, प्यारे लाल कुमावत, मुकेश वैष्णव चलानिया, कमल बगड़ावत, करण सिंह बंजारा, मनीष ढोली, प्रकाश कहार, देवकिशन गाडरी सहित कई अन्य शामिल थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!