BHILWARA

पिकनिक मनाने टोंक बनास नदी गए 11 दोस्त डूबे 8 की मौत

डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर।  राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध टोंक में बनास नदी पर जयपुर के हसनपुर क्षेत्र से पिकनिक मनाने 11 दोस्तों की टोली गई जहां नहाते समय कुछ दोस्तों को डूबते हुए देख उन्हें बचाने के प्रयास में 11 ही दोस्त डूब गए जिनमें से आठ की मौत हो गई है और तीन को बचा लिया गया जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है इस घटना से क्षेत्र में हा कर मच गया है और टोंक के सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है ।



पुलिस के मुताबिक जयपुर से 11 दोस्त पिकनिक के लिए टोंक आए थे। बनास नदी की पुरानी पुलिया के पास सभी ने पानी में उतरकर नहाना शुरू किया। नहाते समय तेज बहाव में एक युवक डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर सभी दोस्त डूबते चले गए। वहां मौजूद कुछ स्थानी लोगों ने जब देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी और उन स्थानीय लोगों में से कुछ अपने नदी में कूद कर तीन युवकों को डूबने से बचा लिया इधर सूचना मिलते ही स्थान में गोताखोर और आपदा प्रधान प्रबंधन की टीम सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आपदा प्रबंधन की टीम ने नदी में उतारकर सर्च ऑपरेशन चलते हुए डूबे हुए आठ युवकों को बाहर निकाल जिनकी मौत हो चुकी थी तथा जिन तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय सआदत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सागवान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन मौके पर पहुंच गए और सूचना मिलते ही जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी जिनके पास टोंक जिले का भी अतिरिक्त चार्ज है क्योंकि टोंक जिला कलेक्टर डोक्टर सौम्या झा 21 दिन के मेडिकल अवकाश पर होने से डॉक्टर सोनी के पास अतिरिक्त चार्ज है वह भी टोंक पहुंच गए हैं। सभी 11 दोस्तों की उम्र 20 से 25 साल बताई जाती है ।

इनकी हुई मौत

नौशाद (35) निवासी हसनपुरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार।

इन्हें बचाया गया

शाहरुख (30) निवासी घाटगेट, सलमान (26) निवासी घाटगेट, समीर (32)निवासी घाटगेट।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!