BHILWARA

बिजौलिया पुलिस का एक्शन: चेन और बाइक चोर तख्तियों संग सड़कों पर परेड”


बिजौलिया
। थाना पुलिस ने कस्बे में 2 अगस्त को हुई चेन स्नैचिंग और 29 अप्रैल को मीणा छात्रावास के बाहर से अधिवक्ता की बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश कर दिया।

गुरुवार को पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए कस्बा निवासी 6 आरोपियों को थाने से न्यायालय तक पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपियों के गले में “मैं बाइक चोर हूं”, “मैं चेन चोर हूं” और “मैं मास्टरमाइंड हूं” लिखी तख्तियां टांगी गईं। पुलिस के नारे — अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास — को इस कार्रवाई में चरितार्थ किया गया।



पुलिस ने आरोपियों को सिविल कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है । सभी आरोपी बिजौलिया निवासी हैं। चेन स्नैचिंग मामले में छोटा दरवाजा निवासी रवि सोनी, अश्विनी उर्फ काकू वैष्णव और मास्टरमाइंड आयुष लक्षकार को पकड़ा गया। वहीं, बाइक चोरी में अरुण धोबी पिता राजू धोबी, केसरगंज, ऐजाज पिता रईश मोहम्मद, फकीर बस्ती और मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद हनीफ, फकीर बस्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!