BHILWARA

पप्पू धाकड़ बने धाकड़ महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

बिजौलिया, (नरेश धाकड़)।

छोटी बिजौलिया निवासी पप्पू धाकड़ को श्री धाकड़ महासभा युवा संघ का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ द्वारा की गई। पप्पू धाकड़ को यह दायित्व मिलने पर उपरमाल क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

नव नियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पू धाकड़ का उपरमाल क्षेत्र के युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के युवा को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व का अवसर देकर पूरे इलाके का गौरव बढ़ाया है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ व महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ का भी युवाओं ने आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ ने पप्पू धाकड़ को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन की मर्यादा, नीति और उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने की अपेक्षा जताई और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की कामना की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!