BHILWARA

तेज रफ्तार कार आमली खेड़ा चौराहे पर पलटी, शादी समारोह जा रहे पांच लोग बाल-बाल बचे



आसींद।
राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। आसींद थाना क्षेत्र के बाजुंदा रोड स्थित आमली खेड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

सुबह करीब 11 बजे का समय भीलवाड़ा जिले के पांच लोग पड़ासोली स्थित राजरानी होटल से अर्जुनपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। कार जैसे ही आमली खेड़ा चौराहे के करीब पहुंची, सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे जोरदार आवाज के साथ पलट गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल आसींद पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार सवारों की सुरक्षा की पुष्टि की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन सभी पांचों लोग बिना किसी गंभीर चोट के बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने इसे “चमत्कारिक” बताया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर लगातार बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है। मंगलवार का यह घटनाक्रम इस बात की फिर से याद दिलाता है कि सड़क पर एक क्षण की चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।सौभाग्य से सुरक्षित बचे सभी पांच यात्री परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!