BHILWARA

कीटनाशक दवा को पानी समझकर पीने से युवक की मौत


भीलवाड़ा। तख्तपुरा गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जहां पानी समझकर कीटनाशक दवा पी लेने से एक युवक की मौत हो गई। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। तख्तपुरा निवासी सीता गुर्जर द्वारा पारोली पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उसका 23 वर्षीय बेटा ईश्वर पुत्र नारायण गुर्जर 30 नवंबर की शाम करीब चार बजे गलती से कीटनाशक दवा पी गया। दवा के सेवन के तुरंत बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

परिजन उसे पहले शाहपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद ईश्वर को बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!