करंट से बंदर की मौत। ग्रामीणों ने निकाली शोभायात्रा, किया अंतिम संस्कार।

BHILWARA
Spread the love

जसवंत पारीक आकोला
आकोला कस्बे में कुछ दिनों पहले एक बंदर के बिजली का करंट आ गया था जिसकी शनिवार को सुबह मौत हो गई जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से बंदर की शोभायात्रा निकालने ओर दाह संस्कार करने का निर्णय लिया ओर ग्रामीणों ने बैकुंठी में पूरे रीति रिवाज से बंदर को बिठा कर मंदिरों के दर्शन करवाकर कस्बे के मुख्य मार्गो से ढोल के साथ गुलाल ओर पुष्प के साथ शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा में ग्रामीण पुरुष भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे तो महिलाएं भजन गाती हुई शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके बाद बनास नदी में बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किशन सेन, कैलाश बलाई, सांवर वैष्णव, नारायण भारती, उदय लाल तेली,मुकेश जोशी, जमना लाल माली, कालू भारती, शंभू दरोगा,गोपाल मीणा,बंशी लाल शर्मा, राहुल भा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाए उपस्थित रहे।