BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : अवैध खैर कटान पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹2.10 लाख जुर्माना वसूला


बिजोलिया ।
वन क्षेत्रों में अवैध कटान के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए वन विभाग मांडलगढ़ रेंज में बड़ी कार्रवाई की है। आरक्षित वन क्षेत्र से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय विमल रेगर में बताया की जिला वन अधिकारी उप वन संरक्षक भीलवाड़ा मरिया शाईन ए के निर्देशन में अवैध कटान एवं अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी मनेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम ने मंगलवार को वनपाल नाका मोहनपुरा अंतर्गत आरक्षित वनखंड सतबड़ी में जांच की। जांच में सामने आया कि 1 जनवरी की रात्रि को दो खैर के पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी। इस मामले में वन विभाग ने मोहम्मद आजम पिता मुबारिक निवासी बीगोद, बाबू पिता फोरू दरोगा, रोशन पिता रामप्रसाद दरोगा, ईश्वर पिता उदा दरोगा एवं सोराज पिता गोपी मीणा निवासी मोहनपुरा को राजस्थान वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।



पांचों आरोपियों से खैर के दो पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के जुर्म में कुल ₹2,10,000 का जुर्माना वसूल किया गया।

कार्रवाई दल में क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय विमल रेगर, वनपाल हरनारायण सिंह, नाका प्रभारी मेनाल लोकेन्द्र सिंह, वनरक्षक रामगोपाल धाकड़, मुराद खां, रविन्द्र सिंह, नन्द सिंह एवं किशन जीनगर शामिल रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!