वीडियो न्यूज़ :बिजोलिया में दिनदहाड़े सुनसान मकान को बनाया निशाना, नकदी-जेवरात चोरी

BHILWARA
Spread the love

रमेश गुर्जर

बिजोलिया। कस्बे के विजय सागर तालाब के समीप शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सुनसान मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर कमरे के ताले तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़ ले गए और उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, हाथ की चांदी की चूड़ी-पायल तथा करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।



पीड़ित सुलेमान पुत्र युसूफ हुसैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के अनुसार वह दोपहर करीब 2 बजे खाना करने के बाद मकान पर ताला लगाकर दुकान पर गया था, जबकि उसकी मां मस्टरोल पर काम करने गई हुई थी। शाम करीब 5 बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।



गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर में दिनदहाड़े चोरी की दो अन्य वारदातें हो चुकी हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।