सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना क्षेत्र में बीती रात जिला स्पेशल टीम ने जीवा खेड़ा गांव के पास अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रेलर को जप्त किया, थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम के द्वारा लगातार अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई की जा रही है,

वहीं दूसरी ओर बड़लियास थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर पा रही, जिससे पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं ? पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही और डीएसटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं ।


पुलिस ने बताया कि कल शुक्रवार रात्रि को जीवा खेड़ा गांव में देवनारायण की बन्नी में डीएसटी टीम व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रेलर को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप मच गया ।।

