मुख्य मार्ग पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान, नाली निर्माण की मांग

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया (नरेश धाकड़):
उपखंड क्षेत्र की उमाजी का खेड़ा पंचायत के अमरनिवास गांव में मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यहां नाली निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है।



ग्रामीण राजू धाकड़ सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पंचायत में लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है और पास में मंदिर भी स्थित है, जिसके कारण यहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है। सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ से राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है, वहीं छोटे बच्चों को पैदल स्कूल जाने में भी काफी दिक्कत होती है।



ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।