बिजोलिया । नरेश धाकड़
विक्रमपुरा पुलिया के पास गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर फल-फ्रूट से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो में सवार दो युवक बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पास स्थित चारभुजा पैलेस के नरेश धाकड़ सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में अन्य साथी भी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार टेम्पो कोटा से फल-फ्रूट लेकर मांडलगढ़ जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हो गया। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना स्थल पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फल बिखरे हुए है ।

