आंगनबाड़ी मरम्मत में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग जहाजपुर पंचायत समिति की भूमिका संदिग्ध

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़

ग्राम पंचायत शक्करगढ़ के जोजर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और अधूरे कार्य को सही तरीके से पूर्ण करवाने की मांग की है।


ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत कार्य के लिए DMFT फंड से करीब 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल लिपापोती और पुताई कर कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है। केंद्र की खिड़कियां अभी भी जर्जर अवस्था में हैं, जिन्हें बदला नहीं गया।
ग्रामीणों का कहना है कि छत की मरम्मत ग्राम पंचायत द्वारा पहले ही करवाई जा चुकी थी, इसके बावजूद नए कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का अभाव नजर आ रहा है। आरोप है कि ठेकेदार बिना समुचित कार्य किए ही भुगतान लेने की कोशिश में है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उरना गांव में  ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई थी, जिसकी शिकायत विकास अधिकारी जहाजपुर को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके

मामले की जानकारी मिली हे इसे दिखवाता हु
सीताराम मीना विकास अधिकारी जहाजपुर