आकोला (रमेश चंद्र डाड) आकोला क्षेत्र में
सितंबर 2025 की तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ आकोला बनास नदी का पुल आज भी अधूरा पड़ा है और प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहा है। पुल निर्माण का कार्य करीब चार महीने की देरी से शुरू किया गया, जिसमें लगभग 200 मीटर हिस्से को तोड़ दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक केवल करीब 20 मीटर वन साइड के हिस्से में ही एक दीवार का निर्माण किया गया है।
मार्च माह से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। दो महीने बाद मानसून शुरू होने वाला है और ऐसे में पुल निर्माण कार्य करना लगभग असंभव हो जाएगा। वर्तमान में आवागमन के लिए नदी के अंदर अस्थायी बायपास बनाया गया है, जो बारिश के दौरान बंद हो जाएगा और क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है।
यह पुल आकोला, बड़लियास सहित कई गांवों की जीवनरेखा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य शुरू करे
