*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
उपखंड अधिकारी श्री कांत व्यास ने गुरुवार को पंचायत समिति बनेड़ा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण एवं आमजन से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ व्यास ने कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं तथा अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
