बिगोद पुलिस की कार्रवाई: म्युल अकाउंट धारक मोहम्मद अयुब गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love



बिगोद । साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना पुलिस  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध म्युल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अयुब लुहार के रूप में हुई है, जो मुलतानी मोहल्ला, बिगोद का निवासी है। पुलिस टीम ने 17 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया की आरोपी के विरुद्ध  थाना बिगोद में मामला दर्ज है। आरोपी पर म्युल अकाउंट के जरिए साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त होने का आरोप है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।