चित्तौड़गढ़ के लिए चयन
बिजोलिया/क्षेत्र।
क्षेत्र के होनहार छात्र अभिषेक मीणा ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक का चयन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के लिए हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
जानकारी के अनुसार सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देशभर के हजारों छात्र शामिल होते हैं, जिसमें चयन मेरिट के आधार पर किया अभिषेक मीणा ने 300अंक मे से 154 अंक प्राप्त क्वालीफाई किया इस परीक्षा का आयोजन हर वर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है और इसमें कक्षा 6 व 9 में प्रवेश दिया जाता है।
अभिषेक मीणा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और उसने नियमित मेहनत और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है। ग्रामीणों ने कहा कि अभिषेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
सैनिक स्कूल में चयनित होने के बाद अब अभिषेक को आगे की प्रक्रिया जैसे मेडिकल परीक्षण एवं काउंसलिंग से गुजरना होगा, जिसके बाद अंतिम प्रवेश दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने दी बधाई, बताया क्षेत्र का गौरव
गांव के लोगों ने अभिषेक मीणा को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां क्षेत्र के विकास और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
