भीलवाड़ा में शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन, अवकाश कटौती का विरोध तेज

BHILWARA
Spread the love


📍 भीलवाड़ा | 20 अप्रैल
शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में की गई कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना व्यावहारिक नहीं है। साथ ही, क्षेत्रीय आयोजनों में विद्यार्थियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए अवकाशों में कटौती का निर्णय अनुचित है।


शिक्षकों ने कहा कि इस निर्णय से न केवल शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है, बल्कि सरकार की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अवकाश कटौती को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश संगठन मंत्री लीलाधर तिवाड़ी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी, तो 18 मई को रामगंजमंडी में शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विशाल शिक्षक रैली आयोजित की जाएगी।
📌 इस दौरान कई शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
प्रेमशंकर जोशी, भारती झा, शिवराज झंवर, राजीव पिल्लई, अनिल कुमार आसोपा, अजय कुमार जैन, सुमित कुमार मुरारी, ओमप्रकाश काबरा, परिधि सैनी, सुमनलता उपाध्याय, तारीफ हुसैन, उमा वैष्णव, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, ओमप्रकाश भांबी, मधु जैन, सत्यनारायण खटीक, सुनील डिडवानिया, संतोष जायसवाल, ओम प्रकाश सेन, लादूराम दाधीच, मोहसिन अली काजी, संजीव मेहता, रामावतार शर्मा, इंसाफ मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।