शक्करगढ़
क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बाकरा का टीटोडा जागीर पीएचसी प्रभारी मयंक झवर ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं एवं रिकॉर्ड संधारण की बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी ने स्टाफ को निर्देश दिए कि समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने टीकाकरण कार्य, जनस्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए
इस दौरान उन्होंने एचपीवी (HPV) टीकाकरण योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि यह योजना किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना से जुड़ सकें।
निरीक्षण के दौरान सीएचओ अनिता गुर्जर एवं एएनएम निर्मला मीणा मौजूद रहीं। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी
पीएचसी प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र की नियमित मॉनिटरिंग जारी रखी जाएगी।
