प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर, साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।
काछोला, 23 अप्रैल। रावणा राजपूत समाज के आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के तहत समाज के भामाशाहों का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज के भामाशाह भगवती लाल वर्मा का मेवाड़ी परंपरा अनुसार स्वागत-अभिनंदन किया गया।

रावणा राजपूत सेवा संस्थान बूंदी के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी ने बताया कि जोगणियां माताजी में आयोजित रावणा राजपूत समाज के ग्यारहवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग एवं समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर भगवती लाल वर्मा (महुआ) को गुरुवार को महुआ कस्बे में प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर, साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में भामाशाहों की अहम भूमिका रहती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है और समाज में एकता को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर रावणा राजपूत सेवा संस्थान बूंदी, महुआ, श्यामपुरा सहित खेराड़ क्षेत्र के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के उत्थान एवं आगामी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
काछोला फोटो कैप्शन महुआ कस्बे में भामाशाहों को किया सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर, साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।
