नापाखेड़ा में ट्रांसफार्मर से चोरी, बिजली आपूर्ति ठप: चोरों ने तांबा, तेल और कीमती उपकरण चुराए, दो साल में दूसरी वारदात

BHILWARA
Spread the love



दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@नापाखेड़ा में अजमेर-कोटा हाईवे से तीस फीट की दूरी पर स्थित एक ट्रांसफार्मर से शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोर तांबा, तेल और अन्य कीमती उपकरण चुरा ले गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


नापाखेड़ा में अजमेर-कोटा हाईवे से तीस फीट की दूरी पर स्थित एक ट्रांसफार्मर से शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोर तांबा, तेल और अन्य कीमती उपकरण चुरा ले गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

दुकानदार उम्मेद मीणा ने बताया कि यह घटना नापाखेड़ा के नीमड़ी चौराहे के पास अस्थाई बस स्टैंड के सरकारी शौचालय के पीछे लगे टांसफार्मर पर हुई। चोर खेतों की तरफ से आए थे। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कोई नजर नहीं आया, क्योंकि रात सवा एक बजे के बाद बिजली कटने से कैमरे भी बंद हो गए थे। यह दो साल में इस ट्रांसफार्मर पर चोरी की दूसरी वारदात है। इस चोरी के कारण नापाखेड़ा में बस स्टैंड के आसपास और कालाखेत रोड पर पानी की टंकी तक के घरों में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे शादियों के सीजन में परेशानी हुई।

इसी शुक्रवार को चोरी की एक और वारदात घटियाली गांव स्थित निरंजन नाथ मंदिर में हुई। चोर भगवान की मूर्ति से चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पुजारी त्रिलोक चंद शर्मा के अनुसार, मूर्ति पर लगा करीब 240 ग्राम चांदी का छत्र और 300 ग्राम चांदी का मुकुट गायब है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सावर पुलिस को दे दी है और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।