हिम्मतपुरा में  शंकर भगवान की मूर्ति  स्थापना व  चोदस बन्धेज  पूर्णाहुति

BHILWARA
Spread the love




मांडलगढ़  क्षेत्र  मोहनपुरा  की  पंचायत के हिम्मतपुरा गांव  में  शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना एवं चोदस बंधेज पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया वैदिक मंत्रों की गूंज और जयकारों के बीच पूरा इलाका भक्ति रस में डूब गया   आचार्य मदन लाल शर्मा , गुरुदेव कालु नाथ, के वौदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान जोड़ो ने हवन में आहुतियां दी  भक्तिमय माहौल में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना की गई जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा सभी भक्तों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना की कार्यक्रम समापन अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की इस मौके पर विधायक गोपाल खंडेलवाल मोहनपुरा सरपंच प्रशासक रामस्वरूप तेली , घीसुलाल  मीणा ,कल्याण मीणा, रंजीत मीणा  कैलाश तेली  मनोज सनाढ्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्ति उपस्थित रहे