सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के लखमणियास गांव में धोलाई देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना निमित सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत कल रविवार 3 मई से होगी । महारुद्र यज्ञ की शुरुआत कल कलश यात्रा के साथ होगी । ग्रामीण कालूलाल जाट ने बताया की लखमणियास गांव में धोलाई के देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत कल रविवार को होगी । जिसमे कल प्रातः 9:15 बजे कलश यात्रा की शुरुआत होगी, कलशयात्रा व शोभायात्रा गांव में भ्रमण करते हुए दोपहर 12:15 बजे मण्डल प्रवेश और मंडप पूजन होगी । सोमवार 4 मई को प्रातः 9:15 बजे मंड़प पूजन, पंचांग पूजन, अग्नि स्थापना, स्थापित देवता हवन, कलश अभिषेक व अन्नाधिवास और आरती होगी । श्री श्री 1008 श्री दीपक पुरी जी महाराज नीलकण्ठ महादेव, माड़ल और सरेडी मठ के सानिध्य में महारुद्र यज्ञ होगा । यज्ञ आचार्य पंडित चांदमल उपाध्याय सवाईपुर यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे । शनिवार 9 मई को प्रातः 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना होगी, वही दोपहर 2:15 बजे पूर्णाहुति एवं महा आरती होगी और दोपहर 3:15 बजे प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जाएगी ।।
