सकल सिंधी समाज की और से एक विशेष बैठक पंचायत चुनाव को लेकर रविवार 3 मई सांय 7.00 बजे संत कंवर राम धर्मशाला सिंधु नगर में रखी गई है ।
जिसमें पू.सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रस्तावित चुनाव को समाज के आमजन में जो जिज्ञासा हैं उनका समाधान का प्रयास किया जाएगा और अधिकतम सदस्य बनाकर समाज में जागरूकता का प्रयास किया जाएगा व समस्त सिन्धी समाज की बहुप्रतीक्षित मांग पंचायत का चुनाव हो यह एजेंडा प्रमुख रूप से रखा जाएगा ।। समाज को एक अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी मिले समाज को एक नई दिशा मिले इस हेतु बैठक आहूत की गई है विगत एक दशक के ज्यादा समय से समाज मे चुनाव नही हुए हैं अतः समाज के सभी वर्गों में पंचायत चुनाव कराने की मांग उठ रही हैं
