पाथेय कण के शतकवीर सम्मान से सम्मानित हुए सुनील  जोशी , हर्ष का माहौल

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण द्वारा जयपुर में ‘शतकवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख अरुण जैन, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, अखिल भारतीय सदस्य प्रेम कुमार एवं पाथेय कण के नंदकिशोर पांडेय उपस्थित रहे।

समारोह में कस्बे के सुनील  जोशी (एडवोकेट) को पाथेय कण पत्रिका के एकमात्र “शतकवीर” के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रिका के लिए अधिकतम नए सदस्य जोड़ने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जयपुर क्षेत्र, जोधपुर-चित्तौड़ प्रांत, भीलवाड़ा विभाग एवं शाहपुरा जिले से आए शतकवीरों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।