मुस्लिम समुदाय ने विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन, सामुदायिक भवन व मदरसा विकास की मांग

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा सहसंयोजक अकरम मोहम्मद सिंधी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने सहाड़ा-रायपुर विधायक लादू लाल पितलिया के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी एवं मोतीलाल गहलोत को दिया गया।

ज्ञापन में विधायक कोष से मुस्लिम समुदाय के लिए जमीन आवंटित कर सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की गई। इसके साथ ही अंजुमन मदरसा में छत निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग रखी गई।

अकरम सिंधी ने बताया कि इन विकास कार्यों से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर व अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुलाकात का उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज के लिए बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं को मजबूत करना है।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने समाज की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय रमजान अंसारी, साबिर छीपा, इकबाल छीपा, अयूब मोहम्मद सिंधी, नफीस मोहम्मद सिंधी, आसिफ मोहम्मद सिंधी, तुषार जीनगर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।