भीलवाड़ा फॉकस,गजानद जोशी
जहाजपुर,मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान रथयात्रा गुरुवार को पडेर ग्राम पंचायत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विकास रथ एवं जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया,बजरंग वाटिका में आयोजित ग्राम विकास रथ कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई,इसी दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र में दी गई करोड़ों रूपये विकास की सौगातो के बारे में विस्तार से बताया वही विधायक मीणा ने बताया पडेर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी,विधायक मीणा ने पडेर में दो करोड़ रुपए की लागत से अटल पंथ बनवाने की घोषणा की,साथ ही लोगों को अन्य विकास कार्यों के लिए आश्वस्त किया,इस दौरान विकास अधिकारी जहाजपुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,भाजपा नेता ज्ञानचंद कंजर,रामप्रसाद जाट,पूर्व प्रशासक शंकर लाल गुर्जर,भाजपा नेता कैलाश शर्मा रोपा,भाजपा कार्यकर्ता सुरेश माली,बाबूलाल भाट,कैलाश चंद तिवारी,ओम प्रकाश माली आदी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद।
