BHILWARA

*पुलिस की लोकेशन रखने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों को पुलिस की लोकेशन देकर बजरी माफियाओं तक सूचना पहुंचाने वालों पर बड़लियास पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है*



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष सेन पिता नारायण लाल सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी जितिया माफी थाना बड़लियास जिला भीलवाड़ा को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पुलिस की लोकेशन शेयर करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध बजरी माफियाओं की मदद करने वालों पर अब बड़लियास पुलिस की पैनी नजर।  कानून तोड़ने वालों के साथ-साथ सहयोग करने वाले के खिलाफ भी होगी कार्रवाई अब

Related Articles

Back to top button