भीषण गर्मी में चढ़ा भक्ति का रंग
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में गुरुवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के दर्जना गांवों से हरि बोल प्रभात फेरी की मंडलियां पहुंची, हरि बोल प्रभात फेरी से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया, हर तरफ हरि बोल के जयकारे गूंज उठे ।

आयोजक जगदीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मणों के मंदिर के पास सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ, इसके बाद गुरुवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । प्रातः 9:15 बजे ब्राह्मणों के मंदिर से हरि बोल प्रभात फेरी चारभुजानाथ की शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई, जो ब्राह्मणों का मोहल्ला, सालरिया मार्ग, बालाजी मंदिर, कुम्हार मोहल्ला, तेजाजी चौक, मुख्य बस स्टैंड, विद्युत ग्रीड के पास से होते हुए गाड़री मोहल्ला होकर पुनः ब्राह्मणों के मंदिर पर पहुंची । प्रभात फेरी संचालक श्यामसुंदर श्रौत्रिय ने बताया कि हरि बोल प्रभात फेरी में आसपास के 113 गांवों की मंडलिया पहुंची, जिससे गांव का वातावरण हो गया । ढोलक मजिरे की धुन पर भक्तिमय भजनों व गीतों की प्रस्तुतियां दी गई, इस पर भाव विभोर होकर भक्तगण नाचे झूमने लगे । करीब 45 डिग्री के तापमान के बीच में लोगों में भक्ति का जज्बात काम नहीं हुआ और भीषण गर्मी में भी लोग भरी दोपहरी में डटे रहे । इस पर ग्रामीणों द्वारा शीतल पेय जल, शरबत जूस आइसक्रीम आदि कई की व्यवस्था की गई । अंत में प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई ।।
