विधायक कोठारी के 8 प्रतिनिधियों का खाद्य समितियों में मनोनयन

BHILWARA
Spread the love



संजय राठी सहित 5 सदस्य खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति में

श्रीमती कोमल शर्मा सहित 3 सदस्य उचित मूल्य दुकान आवंटन समिति में

भीलवाड़ा, 5 जून।राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत भीलवाड़ा नगर निगम क्षेत्र एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति में विधायक अशोक कुमार कोठारी के 8 प्रतिनिधियों को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया, जिनका कार्यकाल 2 वर्ष का  है।
    विधायक अशोक कुमार कोठारी ने बताया कि जनहित, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से उनके द्वारा भेजे गए प्रतिनिधियों को राज्य सरकार ने विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी प्रदान की है। इससे आमजन की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा ।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में  संजय कुमार राठी,  शंकर गुर्जर,  राजकुमार इनाणी, श्रीमती मधुबाला यादव एवं  पवन लोढ़ा को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
   इसी प्रकार तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति, भीलवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में  श्रीमती कोमल शर्मा,  राहुल नायक एवं  शरद सिंह चौहान को गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
     विधायक कोठारी ने सभी मनोनीत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।