विश्व शांति व अच्छी वर्षा की कामना को लेकर नाहरगढ़ देवनारायण दरबार में रुद्राभिषेक एवं हवन

BHILWARA
Spread the love



बडलियास (रोशन वैष्णव )
। कस्बे के निकट स्थित नाहरगढ़ देवनारायण दरबार में विश्व शांति, जनकल्याण एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
अनुष्ठान का विधिवत संचालन आचार्य राजकुमार आचार्य यजुर्वेदिय धनराज शास्त्री, पंकज भट्ट, शिव प्रकाश भट्ट एवं दिपक शर्मा के सान्निध्य में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी वर्षा, विश्व शांति, खुशहाली तथा सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की गई।
धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने देव नारायण भगवान के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे