राहुल गांधी के जन्मदिन पर गौशाला में सेवा कार्य, कांग्रेसजनों ने दिया संवेदनशील राजनीति का संदेश

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर बिजौलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और गौसंरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। निष्काम गौशाला में पहुंचे कांग्रेसजनों ने बीमार एवं निराश्रित गौवंश को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनहितकारी जीवन की कामना की।



ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष संजय मालवीय ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार जिलेभर में विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें गौसेवा को विशेष प्राथमिकता दी गई।



कार्यकर्ताओं ने गौशाला में श्रमदान कर गौवंश की देखभाल में सहयोग दिया और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों के साथ-साथ गौवंश की सेवा भी मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन महामंत्री शक्तिनारायण शर्मा, सत्यनारायण मेवाड़ा, कमलेश सेन, तूफान यादव, जसवंत सोलंकी, शोभा टांक, कुंज बिहारी मेहर, पंकज धाकड़, हेमंत भदोरिया, सतार फौजदार, शिव मेघवंशी, कमल नायक, अर्जुन तांगड़, जायद मुल्तानी, पप्पू पुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं निष्काम गौशाला के आदित्य गोड, सत्तू कोली, सार्थक, विजय एवं पहलवान ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।