सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के अड़सीपुरा गांव में गुरुवार बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए यहां से चोर नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के गहनों को चुरा कर ले गए, बड़लियास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । प्रार्थी दुर्गा लाल पिता छगन लाल सेन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की गुरुवार रात्रि को चोर बाथरूम की दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे में रखा लोहे के बक्से को उठाकर पास ही विद्यालय में लेकर ले जाकर बक्सा का ताला तोड़कर दुर्गा लाल की माता व पिता के गहने सहित नगदी को चुरा लिया, जिसमें सोने के रामनवमी-मादलिया व नथ दो तोला, दो जोड़ी पायजम 520 ग्राम सहित 45 हजाररुपए की नगदी चुरा कर ले गए, चोरी की घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे था, लेकिन उनको चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी ।

वहीं चोरों ने दर्शन सिंह पिता भवानी सिंह पुरावत के घर में छत के रास्ते से घर में घुसे, जहां मकान का ताला तोड़कर यहां से करीब 3500 रूपए नकद, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य सामग्री चुराकर ले गए, यहां चोरी के वक्त परिवार के सदस्य मकान के छत पर सो रहे थे, सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला । बड़लियास पुलिस को इसकी सूचना दी, सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने चोरी की घटना की बारीकि से खोजबीन कर जांच शुरू की ।।
