मन्नत पूरी होने पर घुटने के बल चलकर देवनारायण भगवान के मंदिर पहुंचा भक्त

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मोचड़िया के मंड देवनारायण के सोमवार को अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां अपनी मन्नत पूरी होने पर एक भक्त घुटने के बल चलकर देवनारायण भगवान के मंदिर पर पहुंचा । ग्रामीणों ने बताया कि बनकाखेड़ा निवासी भगवान लाल गाड़री ने देवनारायण भगवान से मनोकामना की कि अगर उनका कार्य सफल होगा तो वह घुटनों के बल चलकर देवनारायण भगवान के मंदिर पहुंचेंगे । इस पर मन्नत पूरी होने पर आज सोमवार को अपने घर से गाजे-बाजे, डीजे के साथ दोपहर सवा दो बजे घर से घुटने के बल  रवाना हुए, जो मुख्य बस स्टैंड, देवनारायण गेट होते हुए तीन किलोमीटर की यात्रा कर देवनारायण भगवान के मंदिर में पहुंचकर भगवान को मथा टेककर भगवान का आभार व्यक्त किया, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष उनके साथ चले, जहां अंत में देवनारायण भगवान को प्रसादी का भोग लगाया ।।