विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलाया गया अभियान, राष्ट्रभाव व नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया जोर
बिजौलिया – शुभम।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बिजौलिया इकाई द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत कस्बे के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1500 विद्यार्थियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। अभियान की सफलता पर इकाई पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
अभियान के भाग संयोजक विष्णु ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा एवं गतिविधियों से अवगत कराया। नगर अध्यक्ष पूजा जोशी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। वहीं नगर मंत्री दीपक धाकड़ ने बताया कि अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ा गया।
सदस्यता अभियान को सफल बनाने में हिमांशु लक्षकार, दीपांशु चित्तौड़ा, नगर सह मंत्री पंकज रेगर, एसएफएस संयोजक विष्णु कुमारी धाकड़, एसएफडी संयोजक कृष्ण गोपाल रेगर, राजकुमार मीणा (खटवाड़ा), रवीना धाकड़, खुशबू बंजारा तथा यशवंत छीपा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
