अजय खोईवाल बने एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश सचिव

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा –
              भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एनएसयूआई राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां द्वारा भीलवाड़ा निवासी अजय खोईवाल को एनएसयूआई राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
              छात्रनेता विजेश कुमार चन्देल ने बताया कि रिको चौथा फेज, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (भीलवाड़ा) निवासी श्री देवी लाल खोईवाल के सुपुत्र अजय खोईवाल को प्रदेश संगठन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
              साथ ही संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि अजय खोईवाल संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा अपने पदों एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
              अजय खोईवाल की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं छात्र नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।