जहाजपुर में एक तरफ विकास की रफ्तार,दूसरी तरफ बंद का नजारा

BHILWARA
Spread the love




उप जिला चिकित्सालय का मामला


भीलवाड़ा फॉकस गजानंद जोशी,जहाजपुर,राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के मांडलगढ़ रोड पर 44 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय उप जिला चिकित्सालय की जगह को लेकर मामला गरमाता जा रहा है।राजकीय चिकित्सालय नागदी बांध के समीप बनाया जा रहा है किसका क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को नए बनने वाले अस्पताल का कार्य निरस्त करवाने को लेकर जहाजपुर बंध का नजार है।संघर्ष समिति के लोगों का कहना है अस्पताल कस्बे से काफी दूर है वही नागदी बांध के समीप होने से बांध का पानी दूषित होगा,अस्पताल की गंदगी से पर्यावरण को नुकसान होगा।इन सभी मांगों को लेकर संघर्ष समिति द्वारा पूर्व में जहाजपुर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर जहाजपुर बंद का आहान किया गया।वहीं विधायक गोपीचंद मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा जहाजपुर में हो रहे लगातार ऐतिहासिक विकास को कुछ लोग पच्चा नहीं पा रहे हैं इसीलिए विकास की रफ्तार को रोकने का कार्य कर रहे हैं।कस्बे में स्थित पुराना हॉस्पिटल जन सुविधा के लिए चालू रहेगा,नए अस्पताल की दूरी कस्बे से मात्र 2 किलोमीटर है।

रही बात नागदी बांध के पानी दूषित होने का तो ऐसा कुछ नहीं होगा क्षेत्रवासी बंद का नहीं विकास का समर्थन करें वहीं क्षेत्र के मुस्लिम समाज ने बंद को समर्थन नहीं देने की बात की उनका कहना हे,हमारी ओर से दुकान,व्यापार,प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। वही सुबह बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी भी खुली नजर आई वही बाजार में प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए इस मामले को लेकर आगे क्या होता है यह देखना होगा।र