108 एम्बुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव, पायलट और ईएमटी ने निभाई अहम भूमिका ,,

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा के सवाईपुर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किए गए डिलीवरी केस में 108 एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी की तत्परता से रास्ते में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।



जानकारी के अनुसार 108 एम्बुलेंस RJ14 PF 6316 से महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक अधिक बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस पायलट हरिशंकर शर्मा ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ईएमटी आयुष गौतम ने एम्बुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।



महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया। महिला के परिजनों ने संकट की घड़ी में तत्परता दिखाने और सुरक्षित प्रसव कराने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आयुष गौतम एवं पायलट हरिशंकर शर्मा का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।