बड़लियास में अटल ज्ञान केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू

BHILWARA
Spread the love


विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रयासों से मिली स्वीकृति, विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा

बड़लियास। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रयासों  से बड़लियास ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र भवन के निर्माण का कार्य गुरुवार, 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुआ।
अटल ज्ञान केंद्र भवन के निर्माण के लिए 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही केंद्र में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 4.5 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत हुई है। लाइब्रेरी बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
निर्माण कार्य शुरू होने के अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, पंचायत सचिव भेरूलाल गुर्जर, अरविंद सिंह, किशन गाडरी, गोपाल खाती, भगवत सिंह, रमेश रेगर, अमरचंद रेगर, कालू बागरिया, जगदीश गुर्जर एवं बबलू खटीक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण से बड़लियास क्षेत्र में शिक्षा एवं अध्ययन के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार होने की उम्मीद है।