BHILWARA

सुटेपा ग्रामवासियों की ओर से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, चंवरा के हनुमान जी से सुटेपा महादेव मंदिर पहुंचा कांवड़ दल




बड़लियास( रोशन वैष्णव)
सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को सुटेपा ग्रामवासियों की ओर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ बड़लियास के निकटवर्ती चंवरा के हनुमान जी महाराज के मंदिर से हुआ।
सुबह 9:15 बजे पुजारी रोशन वैष्णव के सानिध्य में महाआरती की गई। इसके बाद कांवड़ियों ने विधि-विधानपूर्वक कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। श्रद्धालु कांवड़ में पवित्र जल लेकर भगवान महादेव के जलाभिषेक के लिए सुटेपा महादेव मंदिर पहुंचे।
सुटेपा महादेव मंदिर पहुंचने पर पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का विधि-विधानपूर्वक जलधारा अभिषेक किया गया। इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कांवड़ यात्रा को लेकर सुटेपा ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!