बिजोलिया नगर पालिका चुनाव 2026: एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और निर्दलीय भी मजबूत

BHILWARA
Spread the love

बिजोलिया। नगर पालिका चुनाव के मतदान के बाद भीलवाड़ा फोकस के एग्जिट पोल में 25 वार्डों में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति का आकलन किया गया है। स्थानीय मतदाताओं, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और चुनावी माहौल से मिले फीडबैक के आधार पर यह अनुमान तैयार किया गया है।

एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के 12 वार्ड मजबूत माने जा रहे हैं। इनमें वार्ड 4 से स्नेहा तिवाड़ी , वार्ड 6 से अनिल खटिक, वार्ड 8 से प्रेम देवी स्वर्णकार, वार्ड 9 से सरोज देवी, वार्ड 10 से कमलेश कोली, वार्ड 12 से रीना, वार्ड 14 से हर्षंदा कुमारी राठौर, वार्ड 16 से जयनारायण टेलर, वार्ड 18 से पूजा जोशी, वार्ड 21 से चंद्रकला, वार्ड 22 से नरेश धाकड़ और वार्ड 25 से ममता देवी को मजबूत स्थिति में माना गया है।

वहीं कांग्रेस के 7 वार्ड मजबूत बताए जा रहे हैं। इनमें वार्ड 1 से निरमा मीना, वार्ड 2 से कविता जैन, वार्ड 5 से निर्मल मेहर, वार्ड 7 से रईश मोहम्मद, वार्ड 13 से आशा देवी जैन, वार्ड 23 से शंकर लाल धाकड़ और वार्ड 24 से छितर भील की स्थिति मजबूत आंकी गई है।

निर्दलीय प्रत्याशियों की भी पांच वार्डों में मजबूत स्थिति सामने आई है। इनमें वार्ड 3 से सुनीता पंचोली, वार्ड 11 से राधेश्याम रेगर, वार्ड 17 से स्वाति जैन, वार्ड 19 से कुंवर सौभाग्य सिंह और वार्ड 20 से बेनी कुमार माली को मजबूत माना गया है।

वार्ड 15 में कांटे की टक्कर

एग्जिट पोल में वार्ड 15 सबसे करीबी मुकाबले वाला वार्ड सामने आया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस वार्ड का परिणाम किसी भी पक्ष में जा सकता है।

25 वार्डों वाली बिजोलिया नगर पालिका में अब सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। एग्जिट पोल केवल मतदाताओं और स्थानीय फीडबैक के आधार पर लगाया गया अनुमान है। अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग की मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।