BHILWARA

11 महीने से ठप पड़ा निर्माण कार्य, ठेकेदार ने खुद मांगा कार्य आदेश निरस्त करने का आग्रह


शक्करगढ़

राजकीय विद्यालयों में संचालित राउप्रावि ऊरणा में करीब 11 महीने से ठप पड़े निर्माण कार्य को लेकर अब नया मोड़ आ गया है। विभाग की ओर से बार-बार नोटिस देने के बावजूद ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। अब खुद ठेकेदार ने विभाग को पत्र लिखकर कार्य आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया है।



ठेकेदार ने पत्र में उल्लेख किया है कि व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से वह कार्य करने में असमर्थ है, इसलिए विभाग उसका कार्य आदेश निरस्त कर दे।

गौरतलब है कि विद्यालय परिसर में कक्षा-कक्ष निर्माण का कार्य पिछले साल ही प्रारंभ होना था, लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा है। इसका खामियाजा विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें जर्जर कमरों और सीमित स्थान में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

इस मामले में पूर्व सरपंच राकेश कुमार खटीक ने विभाग से शीघ्र नया ठेकेदार नियुक्त कर कार्य चालू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अधूरा पड़ा निर्माण विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!