BHILWARA

सलावटिया में कोटा जा रहे ट्रेलर से सड़क पर गिरी हजारों मछलियाँ, मछलियाँ उठाने उमड़ी भीड़

बिजौलिया : ( रणजीत)

नेशनल हाईवे-27 पर आज सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एक मछली से भरा ट्रेलर सलावटिया स्थित विद्युत ग्रिड के पास पहुंचा तो उसका पिछला गेट अचानक खुल गया और उसमें भरी हजारों मछलियाँ सड़क पर बिखर गईं।

👇 वीडियो देखे 👇

मछलियाँ बिखरते ही हाइवे पर हलचल मच गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीर और ग्रामीण थैलियों में मछलियाँ भरकर ले जाते नजर आए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोटा में मछलियाँ सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन गेट लॉक नहीं होने से हादसा हो गया।

दिलचस्प बात यह रही कि ट्रेलर चालक को काफी देर तक इस बात की भनक तक नहीं लगी और करीब 100 मीटर तक सड़क पर मछलियाँ ही मछलियाँ नजर आईं। सूचना पर हाईवे से गुजर रहे वाहन धीमे पड़ गए और जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार इस तरह की घटना देखने को मिली, जहां सड़क मछलियों से पट गई और लोग उन्हें उठाकर ले जाते रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!