BHILWARA

बीच बाजार कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमलाः भाजपा नेता, पुत्र-भतीजा समेत चार गिरफ्तार



भीलवाड़ा । शहर में कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच हरफूल जाट पर बीच बाजार तलवार और गोली से जानलेवा हमला करने के आरोप में भाजपा नेता बालूलाल आचार्य, उसके पुत्र गोपाल आचार्य, भतीजे अक्षय आचार्य और सहयोगी मनीष को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह ने टीमों के साथ सघन तलाश अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि गोपाल और अक्षय ने हरफूल जाट पर सीधे हमला किया, जबकि बालूलाल और मनीष ने हमले में सहयोग किया।


सूत्रों के अनुसार, गोपाल और मनीष जयपुर भागने की फिराक में थे, जिन्हें किशनगढ़ हाईवे के पास दबोचा गया। वहीं, बालूलाल आचार्य को भवानी नगर से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को भागते समय गिरने से हल्की चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने मुख्य आरोपी बालूलाल आचार्य को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि अन्य तीनों से गहन पूछताछ जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!