BHILWARA

राजस्थान के 8 जिलों में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू, CM बोले- अब पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे किसान

PM Dhan-Dhanya Agriculture Scheme: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजनाएं खेती को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाएंगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजनाएं खेती को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाएंगी। परंपरागत खेती आज के दौर में किसानों के लिए घाटे का सौदा बन रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस दूरदर्शी पहल से किसान भाई-बहन अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक तरीकों और बाजार से बेहतर जुड़ाव के माध्यम से समृद्धि और प्रगति का नया अध्याय रचेंगे।

योजना में प्रदेश के 8 जिले शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत देश के 100 जिलों को चुना गया है। राजस्थान के आठ जिले बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर और चूरू को इस योजना में शामिल किया गया हैं।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा था, लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। हम हर पंचायत पर कॉपरेटिव सोसायटी बनाने जा रहे हैं।

बीमा कंपनी किसानों को कर रही परेशान :

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मुख्यमंत्री से बीमा कंपनियों की शिकायत करते हुए कहा कि फसल बीमा की शिकायतें बहुत आ रही हैं। बीमा कंपनी ने परेशान कर रखा है। समय पर बीमा क्लेम नहीं मिलता, किसान चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना और आपदा राहत कोष से मदद की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!