एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया अपना दम

BHILWARA
Spread the love


आसींद । उपखंड क्षेत्र के राउमावि किड़ीमाल में आयोजित 17 एवं 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रा उ मा वि जोधा का खेड़ा की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 मैडल अपने नाम किए । शारीरिक शिक्षक सांवरिया लाल कुमावत के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मैडल , 3 किलोमीटर पैदल चाल में ब्रोंज मैडल , त्रिकूद में सिल्वर मैडल एवं 4*400 मीटर रिले दौड़ में ब्रोंज मैडल अपने नाम किया । इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मैडल , 400 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर और ब्रोंज मैडल , 4*400मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मैडल एवं 4*100 मीटर रिले दौड़ में ब्रोंज मैडल अपने नाम किया ।

संस्था प्रधान बालमुकन्द वैष्णव ने बताया कि विद्यालय से पहली बार 03 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है जिनमें कोमल गुर्जर कक्षा 10 , माया गुर्जर कक्षा 11 एवं मनीषा रैबारी कक्षा 13 का राज्य स्तर पर चयन हुआ है । इससे पूर्व खो खो प्रतियोगिता में भी इसी विद्यालय के महावीर भील का राज्य स्तर पर चयन हुआ है । संस्था प्रधान वैष्णव ने सभी खिलाड़ियों , शारीरिक शिक्षक , विद्यालय स्टॉफ एवं अभिभावकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।