BHILWARA

बोराणा में 102 यूनिट रक्तदान, भारतीय सेना के शौर्य को किया समर्पित


युवाओं ने उत्साह के साथ लगाए भारत माता के जयकारे, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भीलवाड़ा  | सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा एवं समस्त ग्रामवासी बोराणा के तत्वावधान में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोराणा में किया गया। शिविर में देशभक्ति के नारों के बीच 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित किया गया।

शिविर का शुभारंभ विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट, जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, पुष्कर राठौड़, मंडल महामंत्री भरत वैष्णव, सत्यनारायण पाराशर, शक्ति केंद्र प्रमुख मिश्रीलाल मेवाड़ा और समाजसेवी रोशनलाल खटीक ने भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

[metaslider id=”6401″]



शिविर संयोजक कैलाशचंद्र गाड़िया लौहार ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस शिविर में युवाओं ने देशभक्ति और सेवा भाव के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदाता टीम बोराणा के मनीष रेगर, हिमांशु रेगर, दिव्यांश बोलीवाल, श्रीयांश बोलीवाल और अर्पित टेलर ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

[metaslider id=”6448″]



विशेष रूप से महिला शक्ति लक्ष्मी देवी गाड़िया लोहार और लक्ष्मी देवी वैष्णव ने रक्तदान कर ग्रामीण महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित किया।

सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में सभी रक्तवीरों को रक्तदाता सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण श्याम ब्लड सेंटर कोटड़ी की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!